फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक पर सवार तीन लोगों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना चौराहे सड़क हादसे के बाद लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
एक गंभीर, सेमरियावां-टेमा रहमत मार्ग के चिउटना के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर स्थित चिउटना चौराहे के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग पर टेमा रहमत की ओर से यूरिया खाद लदा ट्रक आ रहा था। सालेहपुर गांव निवासी रशीद उर्फ घोरहू (45) पुत्र स्वर्गीय हमीद बेटे शफीक (20) के साथ गांव के ही आरिफ पुत्र शाकिर (25) के साथ बाइक से सेमरियावां से घर आ रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शाम करीब सवा पांच बजे ये लोग चिउटना चौराहे के पास टेमा रहमत की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक के साथ तीनों लोग ट्रक के नीचे चले गए। रशीद उर्फ घोरहू की मौके पर मौत हो गई। जबकि आरिफ़ पुत्र शाकिर की जिला अस्पताल में मौत हुई। शफीक पुत्र रशीद को सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आरिफ पुत्र शाकिर ट्रक के नीचे फंसा रहा। उसे लोगों ने करीब 15 मिनट बाद बाहर निकाला। लोग यूरिया खाद नीचे उतारने लगे। इससे सड़क जाम हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसओ पंकज कुमार पांडेय ने भीड़ को हटाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर ट्रक से यूरिया खाद ले उड़े। घटना से इलाके के लोग सहम गए। वहीं दो लोगों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें