फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लापरवाही में गोआश्रय केंद्र के दो केयरटेकर निष्कासित

Sun, 24 Dec 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ और जिला उद्यान अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

रोसयाबाजार। जिला उद्यान अधिकारी एसजी मल्ल और बीडीओ पौली विवेकानंद मिश्रा ने स्थायी गोआश्रय केंद्र मझौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही सामने आने पर दो केयरटेकर काे निष्कासित कर दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जानवरों को भोजन के साथ- साथ ठंड से बचाने के हर प्रयास किए जाने हैं। मझौरा गोशाला में 186 पशुओं की देखरेख के लिए वर्तमान समय में चार केयरटेकर नियुक्त हैं। अधिकारियों ने गोशाला में तैनात केयरटेकरों के बारे में जानकारी ली तो दो श्रीराम और फुलवारी प्रसाद के काम में लापरवाही मिली। इससे उन दोनों को तत्काल हटाते हुए निष्काषित कर दिया। उनके स्थान पर दूसरे केयरटेकर विजय कुमार राना और आरती देवी को पशुओं की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


बीडीओ ने कहा कि पौली क्षेत्र में कुल पांच गोआश्रय केंद्र हैं। इसमें चार अस्थायी और एक स्थायी गोआश्रय केंद्र हैं। इसमें स्थायी गोआश्रय मझौरा में कुल 186 पशु हैं। इसमें पशु डाॅक्टर मौके पर बीमार जानवरों की दवा कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीवीओ एस पाल, पशु चिकित्सा अधिकारी आनंद सिंह, अमित सिंह, प्रधान अमरजीत, ग्राम विकास अधिकारी पिंटू यादव, डाॅक्टर समरेंद्र बहादुर पाल, भोला चौहान, बृजेश गोस्वामी, आरती, विजय कुमार राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें