फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आयुष्मान योजना से लाभान्वित होंगी 1938 आशा व 83 संगिनी

Sun, 04 Feb 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अप्रैल 2024 से बनेगा आयुष्मान कार्ड, 5 लाख तक निशुल्क मिलेगा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आयुष्मान भारत योजना में सरकार ने आशा और संगिनी को भी शामिल करने की घोषणा की है। इससे जिले में 1938 आशा और 83 संगिनी का परिवार लाभान्वित होगा। इसमें आशा और आशा संगिनी के साथ ही उनके परिवार को पांच लाख तक निशुल्क स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध होगी। आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य अप्रैल 2024 से शुरू होगा।
शासन ने गरीब परिवारों को पांच लाख तक की निशुल्क इलाज कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। जिसके तहत जिले में आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इस योजना का विस्तार करते हुए शासन ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए कार्य करने वाली आशा और आशा संगिनी को भी शामिल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

इससे जिले की 1938 आशा और 83 आशा संगिनी को लाभान्वित किया जाना है। इसके साथ ही इनके परिवार को भी आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाएगा। इससे आशा और आशा संगिनी को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसको लेकर आशा और आशा संगिनी में खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन

आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि लंबे अर्से से आशा और संगिनी को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग की जा रही है। सरकार ने अब इस पर कदम उठाया है, जो सराहनीय कदम है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि अप्रैल माह से आशा और आशा संगिनी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, ताकि इन्हें योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें