संतकबीरनगर। जिले के अंदर 193 शिक्षकों का समायोजन हुआ। छात्र संख्या के अनुसार इन शिक्षकों का समायोजन किया गया है। जिसके की पठन पाठन बेहतर तरीके से हो सके। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया किनया सत्र एक जुलाई से शुरू हो गया है। ऐसे में जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी थी उन विद्यालयों में शिक्षकों का समायोजन किया गया है। इसमे हैंसर, खलीलाबाद, बेलहर, सांथा, मेंहदावल, सेमरियावां, नाथनगर, बघौली, पौली आदि ब्लॉको के शिक्षकों का समायोजन एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक और ब्लॉक में एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय पर किया गया है। संवाद