फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ और सीएमओ पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर सांसद आदर्श गांव में पूरा कराए कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
डीएम मारकंडेय शाही ने रविवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जानी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर पीएमजेसवाई के एक्सईएन और सिंचाई विभाग के एक्सईएन का जहां वेतन रोक दिया ,वहीं पेंशन के लाभार्थियों के आधार कार्ड की फीडिंग की गति ठीक नहीं होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेेशन अधिकारी का भी वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि जल निगम के एक्सईएन को निर्देश दिया गया है कि अधूूरे पड़े पेयजल पाइप योजना को जल्द पूरा कराएं। इसके साथ ही प्रथम चरण में चयनित सांसद आदर्श गांव में अभी कार्य अधूरे पड़े है। सीडीओ के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर अधूरे पड़े कार्य को पूरा कराते हुए गांव को विकास से संतृप्त कराएं। डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि लक्ष्य के मुताबिक शौचालयों का निर्माण कार्य कराएं। शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कराए जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही टीबी रोगियों का एचआईवी जांच कराया जाना था, जिसकी खराब प्रगति पर सीएमओ पर भी नाराजी जाहिर की। प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और बाल विकास विभाग की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि बैठक में पीएमजेएसवाई व सिंचाई विभाग के एक्सईएन अनुपस्थित रहे। जिसकी वजह से उनका वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा खराब प्रगति पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी का भी वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें