संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 वाहनों से 18,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। कोतवाली, महुली, बखिरा, धनघटा, धर्मसिंहवा, बेलहर, दुधारा, मेंहदावल आदि थाना क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 18 वाहनों के कागजात में कमियां मिलीं। इन वाहन स्वामियों पर कुल 18 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।