- हर ब्लॉक से दो-दो विद्यालय चिह्नित
- विज्ञान के प्रयोग के साथ अन्य विषय को सिखाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के नौ ब्लॉक के दो-दो स्कूलों को स्किल लैब के रूप में विकसित किया जाना है। यहां बच्चों को विभिन्न क्रियाकलाप के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 18 स्कूल स्किल लैब के रूप में विकसित होंगे। इस दिशा में तेजी के साथ काम चल रहा है।
स्किल लैब के लिए पहले चरण में हर ब्लॉक के दो-दो स्कूलों का चयन कर लिया गया है। इन विद्यालयों में ‘आओ करें और सीखें’ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। विज्ञान के प्रयोग के साथ ही यहां अन्य विषय को बच्चाें को करके सिखाया जाएगा। इसके माध्यम से शिक्षक और प्रशिक्षक बच्चों को चार ट्रेंड में दक्ष करेंगे। जिसमें इंजीनियरिंग एंड वर्कशाॅप, एनर्जी एंड इनवायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी व गार्डनिंग और होम व हेल्थ शामिल है। लैब से जुड़ी अन्य प्रक्रिया टूल्स, किट आदि की कमी जल्द पूरी होगी।
शासन के निर्देश मिलने के बाद विद्यालय के चयन की प्रकिया पूरी कर ली गई है। चयनित विद्यालय में प्रयोगशाला की स्थापना, चार ट्रेड से जुड़े संसाधन, किट, लैब से जुड़ी अन्य सामग्री आदि को लेकर प्रक्रिया प्रस्तावित है। कक्षा की मरम्मत, पुताई आदि काम जल्द पूरा होगा। इसमें कंपोजिट ग्रांट का प्रयोग होगा।
- अमित सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
इन विद्यालयों का चयन
ब्लॉक विद्यालय
बघौली कंपोजिट हरदी व पचेटी
बेलहरकला कंपोजिट बरडार व यूपीएस बेलहर कला
हैंसर बाजार कंपोजिट कटार मिश्र व हकीमपुर
खलीलाबाद कंपोजिट डड़वा व यूपीएस गिरधरपुर
मेंहदावल कंपोजिट तुलसीपुर व भटौली
नाथनगर कंपोजिट जमुहट व धायपोखर
पौली कंपोजिट चकिया व हरिवंशपुर
सांथा कंपोजिट कटया व पसाई
सेमरियावां जूनियर हाईस्कूल गंगुलिया बंगुरिया व कंपोजिट भंगुरा अहिरानी