विरोध प्रदर्शन रहा जारी
धर्मसिंहवा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में क्षेत्र के मेंहदूपार, बौरव्यास, धर्मसिंहवा चौराहों पर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किए। बौरव्यास चौराहे पर क्षेत्रपंचायत सदस्य अखिलेश के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने जैसमुहम्मद का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज खान समर्थको के साथ कैंडल मार्च निकाला। मेंहदूूपार चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संस्थापक रामचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। धर्मसिंहवा चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय, कैलाश नाथ वर्मा और वारिस अली के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान विपिन वर्मा, तारकेश्वर पांडेय, राममिलन गौड़, रोधेश्याम ओझा आदि मौजूद रहे। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार खजुरी में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अंकुर श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता, सूरज, नितेश, राहुल कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, नागेंद्र कुमार, विकास कुमार, श्रीराम, विशाल कुमार राय, कृष्णा राय आदि लोग रहे ।