फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा में बनेंगे 17 वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा में बनेंगे 17 वार्ड
विज्ञापन

धनघटा। नवसृजित नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा के गठन की प्रक्रिया तेजी के साथ शुरू हो गई है। 14 ग्राम पंचायतों के 37 गांवों को शामिल कर बनने वाली नगर पंचायत में 17 वार्ड बनाया जाना प्रस्तावित है। आरक्षण के लिए लेखपाल के जरिए पिछड़ी जाति की गणना शुरू कर दी गई है। मान जा रहा है कि प्रशासन जल्द ही सभी कार्यवाही पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेज देगा।
हैंसर बाजार-धनघटा को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग स्थानीय लोग काफी समय से करते चले आ रहे थे। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शासन ने पिछले महीने हैंसर बाजार-धनघटा के नाम से नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा की। नवसृजित नगर पंचायत में 14 ग्राम पंचायतों के 37 ग्राम शामिल किए गए हैं। नगर पंचायत के गठन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रशासन ने वार्ड का निर्धारण किया है। वार्ड नंबर एक दुघरा कला, वार्ड नंबर दो सोनडीहा, वार्ड नंबर तीन बेलौरा, वार्ड चार सोनाडी, वार्ड नंबर पांच ठकुराडाडी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड नंबर छह मलौली, वार्ड नंबर सात भंडा, वार्ड नंबर आठ कुरमौल, वार्ड नंबर नौ अहरा, वार्ड नंबर 10 मिठना सिठना, वार्ड नंबर 11 धनघटा, वार्ड नंबर 12 हैंसर हरदो, वार्ड नंबर 13 बंडा बाजार, वार्ड नंबर 14 परसा कला, वार्ड नंबर 15 गागर गाड़, वार्ड नंबर 16 गागरगाड दो और वार्ड नंबर 17 हैंसर हरदो को बनाया गया है। वार्डों का निर्धारण हो जाने के बाद धनघटा तहसील के लेखपाल पिछड़ी जाति की गणना के लिए लगाए गए हैं। तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बताया कि पिछड़ी जाति की गणना कराने के बाद रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी। इसके आधार पर ही वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें