संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान अग्रहरि समाज के 17 वरिष्ठ जनों को अग्रहरि रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जरिए किए गए समाज के प्रति अच्छे कार्यों से पूरा देश और समाज जानता है। महाराजा अग्रसेन अपने राज्य में व्यापार करने के लिए लोगों को प्रेरित करते थे। महाराजा अग्रसेन समाज में एक जुटता कैसे आए उसके लिए भी काम किए। महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व को आज समाज में जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कहा कि महाराजा अग्रसेन व्यक्ति नहीं एक महान व्यक्तित्व थे। जो समाज को जोड़ने का कार्य करते थे। महाराजा अग्रसेन की जीवनी के बारे में आज अग्रहरि समाज को ही नहीं हर समाज को उनसे सीखने की जरूरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे प्रदेश और देश में अग्रहरि समाज को जोड़ने का बनार्जी लाल अग्रहरि कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मंच के जिलाध्यक्ष कपीसचंद्र अग्रहरि ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री श्रीधर अग्रहरि ने किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक रहे बनर्जी लाल अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, सत्या अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, संजय अग्रहरी, राजेश अग्रहरि, विनय अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, अयोध्या प्रसाद अग्रहरि, हनुमान प्रसाद, हजारी लाल समेत अन्य मौजूद रहे।
00
इन्हें किया गया सम्मानित
लालचंद अग्रहरि पौली, विनोद अग्रहरि रोसया बाजार, प्रहलाद अग्रहरि मेंहदावल, सुरेंद्र अग्रहरि उमरिया बाजार, सुशील अग्रहरि हैंसर बाजार, अनिल अग्रहरि नाथनगर, चंद्र प्रकाश अग्रहरि नाथनगर,अनिल अग्रहरि शनिचरा बाजार, दिलीप अग्रहरि मुखलिसपुर, शिवशंकर अग्रहरि मैनसिर, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया, बीजेपी नगर अध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह जज्जी, अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, नगर उपाध्यक्ष मुरलीधर जायसवाल, व्यापारी नेता राम अजोर कसौधन, व्यापारी कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य बबलू गुप्ता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, भाजपा जिला मंत्री साधु यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, रविंदर चौधरी, नंदू तिवारी, बागेश तिवारी, पूर्व सभासद रुद्र नाथ मिश्रा शामिल रहे।