संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति ने सभी 18 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की जांच की। जांच में संयुक्त मंत्री प्रसार के एक प्रत्याशी इंद्रजीत यादव के निर्धारित पद पर योग्यता नहीं होने के कारण उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया। शेष 17 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। अब चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी हैं। प्रत्याशी अपना नाम छह अप्रैल से आठ अप्रैल तक सायं चार बजे तक वापस ले सकते हैं। यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष श्याम बिहारी श्रीवास्तव ने दी। पर्चा जांच में सदस्य ओमकार नाथ चौरसिया, इंद्र देव यादव, फूल बदन यादव, राजबहादुर आदि मौजूद रहे।