कोविड अस्पताल में 168 बेड उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि जिला अस्पताल के एमसीएच विंग के कोविड एलवन अस्पताल में 50 बेड सामान्य रूप से उपलब्ध है। इसी प्रकार एमसीएच विंग के एल टू अस्पताल में 150 बेड के सापेक्ष 110 बेड उपलब्ध है। शंभूनाथ मेमोरियल अस्पताल बधवा में 10 बेड के सापेक्ष 8 बेड उपलब्ध हैं। डीएम ने बताया कि जनपद में आक्सीजन एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद के निगरानी समितियों द्वारा 610 गांवों में भ्रमण किया है तथा 4569 जन संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है।