चकदही में ओजित रोजगार मेले में मौजूद रहे अभ्यर्थी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
रोजगार मेले में 162 युवाओं को मिली नौकरी
- विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग पदों पर चयनित हुए युवा
अमर उजाल ब्यूरो
संतकबीरनगर। राजकीय आईटीआई चकदही के परिसर में मंगलवार को रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले में 347 युवा पहुंचे। जिसमें से 162 युवाओं को नौकरी मिली।
जिला सेवा योजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आईटीआई चकदही में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें स्विगी इन गोरखपुर, हॉलीहर्ब्स कॉम, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक, आरडीजी इंफोसिस सर्विस, गुड वर्कर प्राइवेट लिमिटेड, प्राइम इंडिया लिमिटेड एवं टाटा मोटर्स ने प्रतिभाग किया। जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रोजगार मेले में 347 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से स्विगी इन गोरखपुर में डिलीवरी ब्वाय के पद पर 20, हॉलीहर्ब्स कॉम में वेलनेस एडवाइजर के पद पर 17 युवाओं का चयन हुआ। इसके अलावा ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक में ब्लॉक हेड के पद पर 32 युवाओं का, आरडीजी इंफोसिस सर्विस में टेलीकॉलर के पद पर 20 युवाओं का, गुड वर्कर प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी के पद पर 16 युवाओं का, प्राइम इंडिया लिमिटेड में ट्रेनी के पद पर 19 युवाओं का चयन हुआ। जबकि टाटा मोटर्स में ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर 38 युवाओं का चयन हुआ है। कुल 162 युवाओं को नौकरी मिली है। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई संतोष कुमार श्रीवास्तव, जीएमडीआईसी राम कुमार शर्मा, एमआईएस मैनेजर धीरेंद्र विक्रम सिंह, प्रशांत कुमार मिश्रा, जय सिंह, संदीप कुमार सिंह, अजय राणा, दीपक एवं प्लेसमेंट प्रभारी अमित रावत, अभिषेक पाठक, सलमान आदि उपस्थित रहे।