फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में रितेश, अशोक व संदीप रहे विजेता

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा में शनिवार को सौ मीटर सीनियर ब्वायज रेस में ब्लू हाउस के रितेश यादव, रेड हाउस के अशोक यादव व ग्रीन हाउस के संदीप कुमार विजेता रहे, जबकि सीनियर वर्ग में रेड हाउस की अंजली चौधरी, ब्लू हाउस की़ शिखा शर्मा व यलो हाउस की सरिता यादव विजेता रही। प्रबंध निदेशिका अरूणा खन्ना ने बताया कि पचास मीटर रेस के जूनियर ब्वायज में रेड हाउस के शिवांशु चौरसिया, ब्लू हाउस के आलोक अग्रहरि, यलो हाउस के अभिषेक चौरसिया विजेता रहे। रिले रेस में सीनियर ब्वायज में ग्रीन हाउस के संदीप कुमार व हिमांशु चौधरी, ब्लू हाउस के रितेश कुमार व विशाल कुमार तथा रेड हाउस के अशोक कुमार व आदित्य कुमार तथा सीनियर वर्ग में रेड हाउस की प्रतिभा शर्मा, अंजली चौधरी, येलो हाउस की सरिता यादव व श्रेया पांडेय तथा ग्रीन हाउस की उर्विका सिंह व काजल कसौधन विजेता रहीं। इस अवसर पर अनुराधा खन्ना, डॉ.विवेक खन्ना, मनोज पांडेय, पूनम पांडेय, अर्चना त्रिपाठी, चरनजीत कौर, शालिनी पांडेय, रीतू तिवारी, दिक्षिका जायसवाल, रीता यादव, मोहम्मद रहमान, मोहम्मद रियाज, शिवम सिंह, रत्नेश उपाध्याय, आरती चौधरी, ज्योति अग्रहरि, सीबी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें