फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 16 नए लुटेरों की खुली हिस्ट्रीशीट, आपराधिक गतिविधियों की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में 16 नए लुटेरों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बीट पुलिस अधिकारी, हल्का दारोगा से लेकर थाना प्रभारी तक अब इनकी आपराधिक गतिविधियों की निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं इनके संपर्क में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

डीजीपी ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि लूट, रोड होल्डअप, डकैती आदि की वारदातों में प्रकाश में आए लुटेरों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खुलवाई जाए। अपराध से अर्जित की गई संपत्ति का आंकलन कराते हुए कुर्क कराने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। उसी कड़ी में संतकबीरनगर जिले की पुलिस ने 16 नए लुटेरों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली है।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि लूट की वारदातों में प्रकाश में आए कोतवाली क्षेत्र के बड़गों निवासी गंगा, ध्रुव यादव उर्फ ध्रुव चंद्र यादव, दलेलगंज निवासी अनुराग वर्मा, मटिहना निवासी अजय कुमार गौड़, बड़गों निवासी अखिलेश सिंह, पिंकू यादव, एकमा निवासी सर्वेश राय की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी तरह दुधारा क्षेत्र के जातेडीहा दुबौलिया निवासी रूबी उर्फ रेखा पत्नी बबलू, बाघनगर बाजार निवासी कमल कुमार वर्मा, सेमरियावा टोला बौलिया निवासी गनेश राजपूत, धनघटा क्षेत्र के बहराडाड़ी निवासी सुरेंद्र, तामा निवासी विकास और गोवध के अपराध में संलिप्त मैली निवासी मुख्तार की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

इसी तरह महुली क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी सोनू, मेंहदावल क्षेत्र के सांडेकला निवासी आनंद सिंह और प्रदीप सिंह की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों के आपराधिक गतिविधियों की सतत निगरानी कराए जाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें