संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र हर घर कैमरा अभियान के तहत एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस ने जनसहयोग से चार स्थानों 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
एसपी ने बताया कि मेहदावल पुलिस ने एक स्थान पर आठ सीसीटीवी कैमरे, बेलहरकला पुलिस ने एक स्थान पर कुल चार सीसीटीवी कैमरे, धर्मसिंहवा पुलिस ने दो स्थानों पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। पुलिस ने कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जनसामान्य से अपील किया जा रहा है कि वे अपने अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें।