मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के यहां शादी में गए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में बृहस्पतिवार की रात फूलचंद निषाद के वहां लड़की की शादी थी। जिसमें गांव का ही निखिल (13) पुत्र फूलचंद विश्वकर्मा गया हुआ था। इसी दौरान वह नंगे तार के चपेट में आने से वह गिर पड़ा। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। परिजन व पड़ोसी किशोर को लेकर सीएचसी मेंहदावल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।