फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इंस्पेक्टर और 10 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी ने मंगलवार को दो इंस्पेक्टर समेत 10 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि निरीक्षक अपराध शाखा रवींद्र कुमार को डीसीआरबी का प्रभारी, निरीक्षक प्रभारी आरटीसी संपूर्णानंद तिवारी को डायल 100 का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही कोतवाली खलीलाबाद में तैनात उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को थाना दुधारा, कोतवाली खलीलाबाद में तैनात सुनील कुमार सिंह को गोला चौकी प्रभारी बनाया है। कोतवाली में तैनात रामभवन यादव को चौकी प्रभारी तितौवा, महुली थाने पर तैनात खुश मोहम्मद को चौकी प्रभारी बघौली, चौकी प्रभारी बघौली गयासुद्दीन को कोतवाली खलीलाबाद, चौकी प्रभारी सांथा सुभाष मौर्य को चौकी प्रभारी पचपोखरी, पचपोखरी चौकी प्रभारी अवधेश पांडेय को थाना दुधारा, चौकी प्रभारी बौरव्यास आनंद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सांथा, गोला चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय को चौकी प्रभारी बसवारी और बसवारी चौकी प्रभारी हरेश कुमार तिवारी को बौरव्यास का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें