फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज हाइड्रोसील का, करने जा रहे थे नसबंदी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने आशा कार्यकर्ता पर गलत तरीके से फार्म भरवाने का आरोप लगाया है। मरीज का आरोप है कि आशा कार्यकर्ता ने उससे हाइड्रोसील का ऑपरेशन कह कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन थियेटर में जब चिकित्सक ने उनसे कहा कि ऑपरेशन के बाद वह कभी पिता नहीं बना पाएगा तो मरीज ने बताया कि वह तो हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आया है। इसपर चिकित्सक ने बताया कि उसने नसबंदी के लिए फार्म भरा है। मरीज का आरोप था कि आशा कार्यकर्ता ने उसको बिना बताए और उसकी बिना रजामंदी के नसबंदी का फार्म भरवा दिया और हस्ताक्षर भी करा लिया, जबकि उसने हाइड्रोसील का फार्म समझ कर हस्ताक्षर किया था। मरीज ने सीएमओ को पत्र देकर आशा पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच अपर सीएमओ को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें