फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मतदाताओं पर बनेगा मतदेय स्थल

Mon, 20 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 मतदेय स्थलों के संबंध में एक बैठक एडीएम कमलाकांत यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में राजनैतिक दलों के अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम कमला कांत यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग 10 जून 2016 द्वारा मतदेय स्थलों का संभाजन ग्रामीण, शहरी दोनों क्षेत्रों में मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम सीमा 1500 तक रखने के संबंध में विशेष परिस्थितियों में अनुमति प्रदान कर दी है। ऐसे मतदेय स्थल जहां मतदाताओं की संख्या 750 से कम है उनका परीक्षण करा लिया जाए तथा जहां मतदाताओं की संख्या तीन सौ से कम है उन मतदेय स्थलों का मर्जर संभव हो तो उकेन मर्जर पर विचार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के साथ दूसरी बैठक 28 और 29 जून तक करा लिए जाएंगे। मतदेय स्थलों की शेष गतिविधियों के संबंध में नियमानुसार समय सीमा निर्धारित की जाती है। बैठक में एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें