फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेयजल व्यवस्था ठीक कराने की मांगजिला कारागार में लगाया गया जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिला कारागार में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह व लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे। बंदियों की समस्या सुनकर उसे शीघ्र निस्तारण कराए जाने की बात कही। प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जो बंदी अपने मामले का निस्तारण जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर कराना चाहते हैं, वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राधिकरण के कार्यालय व संबंधित कोर्ट में भेज सकते हैं। उन्होंने नौ मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत के बारे में भी बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें