फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टाफ नर्स की अलमारी का ताला तोड़ कर 15 हजार रुपये चोरी

Sat, 09 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र सीएचसी सेमरियावां में एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी आवास में दिन-दिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीएचसी सेमरियावां में स्टाफ नर्स रेनू लोधी की तैनाती है। शुक्रवार को वह सुबह दस बजे सीएचसी परिसर में आवास के कमरा को ताला बंद अस्पताल में ड्यूटी करने चली गई। दो बजे लंच करने आवास पर पहुंची तो कमरा और अलमारी खुली मिली। अलमारी का ताला टूटा मिला। आवास के कमरा का ताला पता नही कैसे खोलकर आवास के कमरा में चोर पहुंच गया और कमरे में रखी अलमारी में रखे 15 हजार नगदी चुरा ले गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। वैसे पुलिस को तहरीर दे दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें