फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 15 मिलावट खोरों पर लगा 2.70 लाख का जुर्माना

Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पनीर, पेडा, पाम ऑयल, मसाला आदि में मिलावट करने पर 15 दुकानदारों पर एडीएम न्यायालय ने जुर्माना लगाया है। कुल 2.70 लाख का जुर्माना लगा है। यह कार्रवाई जनवरी से लेकर जुलाई माह तक छापे में मिलावट मिलने पर हुई है। सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक हुई छापे की कार्रवाई में मिलावट मिलने पर एडीएम न्यायालय में वाद दायर था। जिसकी सुनवाई हुई है, अभी 15 दुकानदारों पर एडीएम न्यायालय ने जुर्माना लगाया है, अन्य पर सुनवाई चल रही है। इसमें पनीर, लड्डूू, मशाला, खोवा, रस्क, क्रीमरोल, नमकीन, दूध, साबूदाना आदि नमूने फेल हुए हैं। अभी अन्य कई मामलों की सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने किसी का आठ हजार, किसी का 10 हजार तो किसी पर 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें