फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा शिविर में 14,305 को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा शिविर में 14,305 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

शुक्रवार को 32,000 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल समेत 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन हुआ। इसके साथ ही कई गांवों में टीकाकरण का वृहद शिविर लगाया गया। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 32000 रखा गया था। इसके सापेक्ष 14,305 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉॅ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही कई गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि मेंहदावल सीएचसी की ओर से विकास खंड क्षेत्र के आठ स्थानों पर वैक्सीन के लिए कैंप लगाया। जिसमें बडी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। सीएचसी के अनुसार वैक्सीन कैंप के माध्यम से 1500 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई। अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव ने बताया कि क्षेत्र के बीमापार, रक्सा, एकला शुक्ल, दमका, डडियाकलां, कुडवा, जमुअरियाखुर्द, साडेखुर्द आदि स्थानों पर कोविड महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1500 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। लोगों को वैक्सीन के प्रति जहां जागरूक किया गया, वहीं, त्योहार के इस सीजन में कोविड के नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें