फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुमशुदा 140 मोबाइल मालिकों को लाैटाए

Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की सर्विलांस टीम व थानों के सीईआईआर पोर्टल के कर्मचारियों ने 140 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सभी मोबाइल धारकों को उनका गायब मोबाइल सौंपा। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अजय कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 140 मोबाइल फोन को बरामद किया। उन्होंने बताया कि चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत CEIR.GOV.IN वेबसाइट पर दर्ज कर आईएमईआई ब्लाॅक अथवा ट्रेस किया जा सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल धारक का आधार कार्ड, मोबाइल का बिल व संबंधित थानों पर दर्ज गुमशुदगी की कॉपी व मोबाइल धारक का विवरण, गुम हुए मोबाइल के सिम नंबर, आईएमईआई नंबर व मॉडल नंबर की आवश्यकता होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें