फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शांतिभंग की आशंका में 14 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत कार्रवाई की। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। कोतवाली खलीलाबाद और महुली पुलिस ने एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं, बखिरा पुलिस ने 10 और मेंहदावल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें