संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुगर के सर्वाधिक 132 मरीज आए। इसके साथ कुल 1060 मरीजों का इलाज किया गया। सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि चुरेब, हरिहरपुर, मगहर, रोसयाबाजार, बखिरा, बघौली, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्राें पर आरोग्य मेला लगाया गया। उन्होंने बताया कि दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।