फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर 13 वर्षीय लड़की को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव के किशन कुमार पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि किशोरी पांच नवंबर की रात घर से लापता हो गई थी। मां के अनुसार, किशन कुमार उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया। खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। आरोपी के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास विफल रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें