- 19 को लखनऊ में आयोजित होगा समारोह
- एमओयू तैयार, 45 उद्यमी जिले में लगाएंगे उद्योग
संवाद न्यूज
संतकबीरनगर। 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होने जा रही है। जिसमें जिले के 13 उद्यमी प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही जिले में आयोजित होने वाले समारोह में एमओयू साइन करने वाले 45 उद्यमियों में से 32 को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। जिले में कुल 1563 करोड़ का निवेश होना है।
10 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले जिले के 13 निवेशकों को लखनऊ में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किया जाना है। जिसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। उद्यमियों की सूची तैयार हो चुकी है। साथ ही 32 उद्यमी जिले में सम्मानित होंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार को चयनित किया गया है। इन उद्यमियों को डीएम के हाथों सम्मान मिलेगा।
उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि उद्यामियों को सम्मानित करने के लिए सभी तरह की तैयारी की जा चुकी है। 19 फरवरी को लखनऊ में 13 व जिले में 32 उद्यमियों को सम्मान दिया जाएगा।
000000000000000
इन्हें लखनऊ में किया जाएगा सम्मानित
1- विकास केजरीवाल
2- मोहम्मद इरफान
3- लक्ष्मीकांत राय
4- अखिलेश नारायण अवस्थी
5- अजय कुमार त्रिपाठी
6- डॉ. उदय प्रताप
7- प्रणव राजेश जायसवाल
8- मयूर अग्रवाल
9- अरूण जैन
10- विजय कुमार राय
11- वैभव जायसवाल
12- शिवराज प्रसाद वर्मा
-
यह उद्योग जिले में होंगे स्थापित
केजरीवाल होटल एंड फर्म्स, आरके लक्ष्मी लोजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, कपिला कृषि उद्योग, कबीर ऑयल मिल, आराध्या मल्टी प्लास्टिक, खान पोल्ट्री फीड्स, आदित्य स्टील, टूरिज्म होटल, एनिमल हसबेंडरी, होजरी, बायोगैस यूनिट आदि शामिल हैं।
00000000000000000
युवाओं को मिलेगा रोजगार
जिले में इनवेस्टर समिट के तहत स्थापित होने वाले उद्योगों से लोगों को रोजगार मिलेगा। यह इकाईयां जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगी। इनके लगने से विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती होगी और उन्हें जीवनयापन के लिए अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
प्रदेश सरकार ने इनवेस्टर समिट के माध्यम से उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जो अभियान चलाया, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मकाम तक पहुंचाया। ब्लॉक से लेकर जनपद स्तर तक उद्यमी सम्मेलन आयोजित कर लोगों में निवेश का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। जिसका नतीजा यह रहा कि निवेश धरातल पर उतर रहे हैं।
- अरविंद पाठक, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है कि जिले में 1563 करोड़ का निवेश होने जा रहा है। इससे विकास को गति मिलेगी, औद्योगिक इकाईयां और होटल बनाने के लिए लोग आगे आए हैं। उनकी पूरी मदद प्रशासन की ओर से किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर 13 उद्यमी सम्मानित होंगे। साथ ही जिले स्तर पर भी सम्मान होना है।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम