संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 13 लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया। इसमें कोतवाली पुलिस ने एक, धनघटा पुलिस ने चार, महुली पुलिस ने छह और बखिरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जमानत दे दी गई। संवाद