संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समथा राजस्व गांव बभनी में 800 मीटर सड़क का शिलान्यास विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा किया गया। आरआईडीएफ योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण किया जाएगा। विधायक राकेश सिंह बघेल ने पचमानाहा मेन रोड से बभनी गांव तक लगभग 800 मीटर का शिलान्यास करते हुए कहा कि सड़के विकास का वाहक होती है। बेहतर सड़क होने से सुगम आवागमन के साथ ही विकास में भी ्मदद मिलती है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रवीन्द्र सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स, ग्राम प्रधान विशनाथ मौर्य , ब्लाक प्रमुख साथा विरेंद्र कुमार कन्नौजिया, अरुण सिंह, छेदी यादव, अजीत सिंह, राजेश तिवारी,कृष्ण चंद्र चौधरी ,बुलाई चौधरी भगवान मौर्य श्यामसुंदर मौर्य लक्ष्मीकांत मौर्य राजेंद्र चौधरी चंद्रशेखर चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
000000000
पुनीत कुमार मिश्र