फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 जोनल व 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, जल्द दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 20 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रिजर्व में रखे गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 12 जोनल व 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही रिजर्व में भी मजिस्ट्रेट रखे गए हैं। इन्हें जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जिले में 12 जोनल मजिस्ट्रेट, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसमें उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अभिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड, एआईजी स्टांप, अधिशासी अभियंता आरईएस, राजकीय पाॅलीटेक्निक के प्रधानाचार्य, डीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा, एचआरपीजी कॉलेज के दो एसोसिएट प्रोफेसर को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अवर अभियंता, बीईओ, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि स्तर के अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही तीन जोनल व पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। जल्द ही इन अधिकारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें