फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार के तहत लगेंगी 12 इकाइयां

Sun, 23 Jun 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, 240 लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

- 60 लाख के वित्त पोषण से लगने वाले इकाइयों में

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जनपद में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 12 ईकाइयां लगाई जाएंगी। इसके लिए बैंकों से उद्योग ईकाइयों के लिए 60 लाख का वित्त पोषण किया जाएगा। इन ईकाइयों के लगने से 240 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पांच वर्ष की अवधि वाले इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के पुरुष को कुल लागत का चार प्रतिशत ब्याज स्वयं देना होगा, जबकि महिला, ओबीसी, एससी-एसटी के उद्यमियों को लागत मूल्य का पूरा ब्याज शासन स्तर से भरा जाएगा।
खादी ग्रामोद्योग विभाग को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 12 ईकाइयों का लक्ष्य मिला है। पांच लाख प्रति ईकाइ के हिसाब से 12 ग्रामोद्योग की 12 ईकाइयां लगाई जाएंगी। बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत जनपद में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 12 ईकाइयों को लगाने का लक्ष्य मिला है। उद्योग लगाने के इच्छुक अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना है या वह अपनी फाइल उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


परियोजना के तहत खनिज आधारित उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, इंजीनियरिंग और परंपरागत उर्जा के उद्योग, वनाधारित उद्योग, वस्त्र, सेवा उद्योग आदि स्थापित कर सकते हैं। आवेदक शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, तकनीकी योग्यता व जाति प्रमाणपत्र, ग्रामीण क्षेत्र के कार्यशाला का प्रमाणपत्र लगाना होगा। उद्यमी की आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए जनपद में 12 ईकाइयों को लगाने का लक्ष्य मिला है। 60 लाख के वित्तपोषण से लगने वाली ईकाइयों से 240 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
- एलबी सिंह, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें