फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 118 छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन, खिले चेहरे

Sun, 22 Oct 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
118 छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन, खिले चेहरे
विज्ञापन


नंदौर/मेंहदावल। इकराम नबी गर्ल्स डिग्री काॅलेज में छात्राओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस दौरान 118 छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए गए। स्मार्ट फोन मिलने से छात्राओं के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रबंधक मखमूर नबी खां और सह प्राचार्य ओबैदुल्लाह ने कहा कि सरकार की यह योजना छात्रों को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे कम समय में तकनीकी ज्ञान हासिल हो जाता है। इससे कोई भी प्रतियोगिता में आना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि लड़कियां समाज और पढ़ाई में आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पीसीएस जे में चयनित क्षेत्र की खुंटवा निवासी आकांक्षा पाठक ने यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनसे अन्य छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। स्मार्टफोन पाने वाली छात्राएं अनीस, गुलनाज, सुमन यादव, आयशा, फातिमा, शबीना, राबिया, हुस्ना, अंजनी, ज्ञानमती खुश दिखीं। इस अवसर पर सईद अहमद, सुनील यादव, बाबूनंद यादव, मशकूर नबी, शादाब नबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें