फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने थाने का निरीक्षण किया

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। शनिवार को एसपी हेमराज मीणा ने बखिरा थाने में पहुंचकर कार्यालय में रखे अभिलेखों व मालखाना का निरीक्षण किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। थाने में पहुंचे एसपी हेमराज मीणा को पुलिस कर्मियों ने गार्ड आफ आनर की सलामी दी। इसके बाद एसपी मीणा ने कार्यालय के अभिलेखों के रखरखाव को देखा। थाने के मालखाने में रखे असलहों के बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया। एसपी ने रजिस्टर व माल खाना के रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कानून व्यवस्था में कोताही बरतने पर कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही निर्मित हुए बिल्डिंग को देखकर संतोष जताया। इस दौरान सीओ मेंहदावल हौसला प्रसाद, थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर, वीएन सिंह समेत अन्य उपनिरिक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें