फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के बाद भी काम शुरु नही

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। विकास खंड हैंसर बाजार और पौली में प्रधान मंत्री आवास अधिकारियों के गले की फांस बनती नजर आ रही है। भुगतान लेने के बाद भी निर्माण कार्य न शुरू कराने वाले लाभार्थियों की संख्या अधिक है। काम न शुरु कराने वाले लाभार्थियों को सेामवार को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि अगर तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो धन की रिकवरी कराई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के चयन में मानक का ध्यान नहीं दिया गया । जिसका नतीजा है कि गैर जरुरत मंद लोग धन की निकासी करने के बाद मकान का निर्माण कराने में आना कानी कर रहे हैं, विकास खंड हैंसर बाजार के कई गांवों के लाभार्थी अभी तक नींव की खुदाई भी नहीं किए हैं। जबकि कई लोग दीवार तैयार कर दूसरी किस्त का का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण सजनलाल, बाबूराम, दीनानाथ, कपिलदेव, रामआसरे आदि का कहना है कि ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है, जिनका पक्का मकान पहले से ही बनकर तैयार है। अब उनके पास जमीन ही नहीं बची है, जिस पर पुन: आवास का निर्माण करा सके। बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि जो लोग दीवार तैयार कर चुके है, उनका जियो ट्रैकिंग किया जा रहा, जिससे दूसरी किस्त उनके खाते में जल्द आ जाए, जो लोग अभी नींव तक की खुदाई नहीं किए है, उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। अगर तीन दिन के अंदर वह निर्माण कार्य शुरु नहीं कराते है तो उनसे धन की रिकवरी की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें