फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौरव्यास में हुआ दंगल का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। हरितालिाक तीज के पर्व पर क्षेत्र के बौरब्यास गांव में आयोजित दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपना दम दिखाया। मुख्य अतिथि विधायक राकेश सिंह बघेल ने आयोजन की सराहना की और कहा कि कुश्ती गांव की माटी से जुड़ा खेल है। दंगल प्रतियोगिता में अयोध्या से आए राजन मिश्रा व चनगहिया मेंहदावल के चंद्रेश के बीच आठ मिनट तक कुश्ती हुई। दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। साड़े मेंहदावल के सर्वेश तिवारी व गाजीपुर के सुबोध यादव के बीच हुई कुश्ती रोमांचक रही। दोनों पहलवानों की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। चनगहिया के मुलायम पहलवान व सरहरी गोरखपुर के पहलवान प्रमोद की कुश्ती के दौरान लोगों ने खूब तालियां बजाई। यह कुश्ती भी बराबर पर छूटी। विधायक ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद पांडेय, रेफरी राजेंद्र यादव, गोरख राय, राममिलन दूबे, हरीराम राय, विवेक मिश्रा, काली प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें