फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखिरा पोखरे के सुंदरीकरण के लिए सर्वे कार्य शुरू

Sun, 09 Sep 2018 11:59 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा। रविवार को बखिरा कस्बे के भंगेश्वरनाथ मंदिर स्थित बदहाल पोखरे के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। यूपी सिडको (यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इफ्रास्टक्चर डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की टीम ने सर्वे किया। यूपी सिडको के धर्मेंद्र रावत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने पोखरे के वर्तमान बिंदुओं समेत पूरे मंदिर परिसर का सर्वे किया। भंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित पोखरा व मंदिर के सुंदरीकरण के लिए एक सर्वे टीम लखनऊ से बखिरा पहुंची। टीम ने सर्वे यंत्र से पोखरे के चारों तरफ विभिन्न बिंदुओं का सर्वे किया। पोखरा, मंदिर परिसर व मुख्य सड़क की लेआउट खींचा। धर्मेंद्र रावत ने बताया कि मंदिर, धर्मशाला व अन्य स्थानों का भी चिह्नित करते हुए पर्यटन विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि बखिरा का यह प्रसिद्ध पोखरा पर्यटन विभाग ने अपनी सूची में रखा हैँ। पर्यटन विभाग को विकास का जिम्मा दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद पोखरे के विकास का इस्टीमेट व बजट स्वीकृति की प्रक्रिया आरंभ होगी। प्रयास होगा कि शीघ्र ही पोखरे का कार्य शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें