फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो दस्ते मनचलों से की पूछताछ

विज्ञापन
कारऱ्र्रवाइऱ्ई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एंटी रोमियो अभियान के तहत सोमवार को एचआरपीजी कॉलेज के सामने महिला एसओ अनीता यादव ने महाविद्यालय परिसर के आस पास खड़े युवकों से पूछताछ की । पुलिस को देखते ही मनचले वहंा से भाग खड़े हुए। एसओ अनीता यादव ने बताया कि हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के इर्द-गिर्द खड़े हुए लड़कों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही उनके परिचय पत्र आदि चेक किए गए है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि स्कूलों के आस पास न खड़े हो नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में कोई भी शोहदा नहीं पकड़ा गया। समझाबुझाकर छोड़ दिया गया। अभियान निरंतर चलता रहेगा। बताया कि इसके अलावा सादे ड्रेस में भी पुलिस की तैनाती स्कूलों के आसपास रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें