फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Fri, 28 Jun 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिसकर्मियों की शिकायत के बाद एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दो चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेज दिया है। इन सभी कर्मियों के कार्यप्रणाली की तमाम शिकायतें एसपी के पास पहुंच रही थीं, जिसके बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई की।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे चौकी इंचार्ज राकेश कुमार समेत चौकी के कई सिपाहियों को हटा दिया गया है। वहीं बखिरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव को भी पुलिसलाइन के लिए भेज दिया गया। साथ ही कोतवाली से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, दीनानाथ राजभर, कांस्टेबल अनूप यादव और ओमवीर सिंह लाइनहाजिर किए गए है। इसके अलावा पेशी से हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, बेलहरकला थाना से हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, दुधारा थाना से कांस्टेबल प्रशांत विक्रम सिंह, महुली से चंदन कुमार यादव और थाना मेंहदावल से कांस्टेबल भूपेंद्र प्रताप सिंह लाइनहाजिर किए गए हैं। सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइंस में मौजूद रहकर विशेष प्रशिक्षण एवं अन्य ड्यूटी के लिए नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के दौरान दी गई कानून व सुरक्षा व्यवस्था की प्रारंभिक जानकारी को फिर से नए सिरे से देकर ट्रेंड किया जाएगा।

- रजनीकांत ओझा, आरआई, पुलिस लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें