- डीएम ने बैठक कर दी जानकारी, एसडीएम करेंगे आपत्तियों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई। जिसमें मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर विचार विमर्श कर मतदेय स्थलों को अंतिम रुप दिया गया।
एडीएम जय प्रकाश ने कहाकि मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची सम्भाजन के सम्बन्ध में आठ अगस्त तो आलेख्य प्रकाशन किया गया था। प्रकाशित की गई मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची में समस्त राजनैतिक दलों से आपत्ति, सुझाव एक सप्ताह के अन्दर मांगे गए थे। जिस पर खलीलाबाद से पांच, धनघटा से छह आपत्तियां आई हैं। जिसके निस्तारण के लिए एसडीएम को कहा गया है।
डीएम संदीप कुमार ने कहाकि जो मतदेय स्थल बनाए जा रहे हैं उसमें अब निर्वाचन आयोग के जरिए दिए गए निर्देश के क्रम में अंतिम रूप दिया जाना है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से बूंथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करते हुए सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक में एसडीएम सदर शैलेश दुबे, अरूण वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, एखलाक अहमद, बाबूलाल कन्नौजिया, रामदरश यादव, अमित कुमार चौधरी, पीसी पटेल, हैप्पी राय, राम प्रसाद निषाद, रामवृक्ष पटेल, ब्रह्मदेव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
पुनीत कुमार मिश्र