फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन ब्लाकों में बनेंगे 11 नए आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 19 May 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के तीन ब्लाॅकों में 11 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में 11 लाख 84 हजार रुपये खर्च होंगे। नए आंगनबाड़ी केंद्र बनने से बच्चों और महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद के तीन ब्लॉकों में 11 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक में छह, पौली ब्लाक में चार और मेंहदावल ब्लाॅक में एक आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण लागत 11 लाख 84 हजार रुपया है। नए आंगनबाड़ी केंद्र बनने से बच्चों, बालकिओं और गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। काफी समय से कई परिषदीय विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे थे। अब ग्राम पंचायतों में 11 नए आंगनबाड़ी केंद्र बन जाने से सुविधा होगी।
नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए पुष्टाहार विभाग दो लाख रुपया, पंचायती राज विभाग से तीन लाख रुपया और मनरेगा से छह लाख 78 हजार रुपया मिलेंगे।

खलीलाबाद, पौली और मेंहदावल में 11 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनना है। इसके लिए पैसा मार्च में ही आ गया और स्थान चिन्हित कर लिया गया है। अब विभागीय भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्येन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें