फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आगरा में बस्ती मंडल की टीम से प्रतिभाग करेंगी जिले की 11 फुटबाॅल खिलाड़ी

Sat, 02 Sep 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सात से 14 सिंतबर तक आगरा में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाॅल प्रतियोगिता होनी है
विज्ञापन

- शनिवार को बस्ती के स्पाेर्ट्स स्टेडियम में हुआ ट्रायल


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाॅल बालिका वर्ग की प्रतियोगिता के लिए जिले से 11 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय टीम में हुआ है। यह खिलाड़ी सात से 14 सितंबर को आगरा में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खिलाड़ियों के चयन पर स्टेडियम के लाेगो ने बधाई दी है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सात से 14 सिंतबर तक आगरा में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाॅल प्रतियोगिता होनी है। जिसके लिए खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को किया गया। गया था। इस ट्रायल में 11 खिलाडी चयनित हुए थे। इन्हें शनिवार को मंडल स्तर पर ट्रायल के लिए बस्ती के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भेजा गया था। जहां पर बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए थे। स्टेडियम की खिलाड़ी मुस्कान गुप्ता, सुमन, अंशिका, मोनिका यादव, संजना कन्नौजिया, नाजिया महमूद, प्रियांशु चौरसिया, श्रेया सिंह, शिखा, पल्लवी, रागिनी सिंह का चयन मंडल स्तर पर हो गया है। यह सभी खिलाड़ी बस्ती मंडल की तरफ से आगरा में होने वाले फ़टबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों के चयनित होने पर कोच अमित कुमार कन्नौजिया, विमलेश ध्रुव समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें