फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में 103 लाभार्थियों को मिले गोल्डन कार्ड

Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में रविवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। विधायक गणेश चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 103 लाभार्थियों के बीच गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। धात्री महिला वार्ड पहुंचे। जच्चा-बच्चा का कुशलक्षेम जाना। स्वास्थ्य सुविधा व साफ-सफाई की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत निशुल्क दवा वितरण किया। इस दौरान 103 लोगो को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि आयुष्मान भव योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य और शिक्षा पर है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के स्वास्थ्य की परवाह करते हुए उन्हें आयुष्मान कार्ड देने संकल्प लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन, पीएम स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम आदि गरीबों के लिए काफी हितकारी बन रही है। इस मौके पर फार्मासिस्ट अजय पांडेय, रत्नेश मिश्र, युग्गी लाल शर्मा, बुद्धिसागर पांडेय, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें