दो दिन तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित
संतकबीरनगर। ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में 23 व 24 जनवरी को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। इस दौरान अध्यापक विद्यालय पर उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने देते हुए सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।