फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों का हुआ निरीक्षण

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बनकटवा पर निरीक्षण करते बेसिक शिक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह और जनपद के समस्त बीईओ ने सोमवार को डीएम के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए के निरीक्षण में एक विद्यालय पर हस्ताक्षर कर गुरु जी गैरहाजिर थे। साथ ही कई अन्य विद्यालयों पर कमिया मिली है। बीईओ की रिपोर्ट आने के बाद शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही चेतावनी जारी की जाएगी। बीएसए ने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गड़सरपार पर फल नहीं बटा था। छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर नहीं थी। 70 के सापेक्ष मात्र 38 छात्र मौके पर पाए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय तामा पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर कर अनुपस्थित थे। एमडीएम का भोजन मीनू के अनुसार नहीं बना था। मात्र 25 बच्चे नामांकित थे। जबकि विद्यालय पर तीन अध्यापक तैनात हैं। मौके पर 11 बच्चे मिले। यहां पर काफी अनियमितता मिली है। प्राथमिक विद्यालय तामेश्वरनाथ द्वितीय पर एमडीएम का भोजन मीनू के अनुसार नहीं था। 65 के सापेक्ष मात्र 25 बच्चे मौके पर थे। ड्रेस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। प्राथमिक विद्यालय तामेश्वरनाथ प्रथम पर लगा हैंडपंप दूषित पानी दे रहा था। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जनपद के समस्त बीईओ ने अपने-अपने ब्लॉकों में निरीक्षण किया है। निरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही चेतावनी आदि जारी की जाएगी। निरीक्षण लगातार चलेगा और विद्यालय से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर निलंबन की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें