फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 02 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से संचालित सेवा सप्ताह के अंतर्गत हुए आयोजन में 100 मरीजों की जांच की गई व जरूरी दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


आरएसएस के विनोद गुप्ता ने कहा कि संघ निरंतर सामाजिक आयोजन में संलग्न रहता है। संघ की सेवा भारती शाखा लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ऐसे आयोजन करती रहती है। इस आयोजन में बखिरा क्षेत्र के लोगो के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सरकारी डॉक्टर के जरिए जरूरतमंदों की जांच करके निशुल्क दवाएं दी गई। डॉक्टर ऋचा त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में परतिया, बूंदीपार, अमरडोभा, बखिरा से आए मरीजों को जरूरत के अनुसार पर्ची बनाकर दवा दी गई है। आगे जरूरत होने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर मरीज अपना इलाज करा सकते हैं। इस दौरान देवानंद, दयाशंकर गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें