फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार विद्यार्थी आधार कार्ड विहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार विद्यार्थी आधार कार्ड विहीन
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज सूचना से खुला मामला
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के 10 हजार विद्यार्थी आधार कार्ड विहीन हैं। यह मामला प्रेरणा पोर्टल से खुला है। इससे विभाग की परेशानी बढ़ गई है। परियोजना कार्यालय ने इन विद्यार्थियों का एक सप्ताह में सूची बनाकर आधार कार्ड बनाने के बाद उसकी सूचना प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों का आधार कार्ड हर बीआरसी पर शिविर लगाकर बनाया जा रहा है। आधार कार्ड बनने के बाद विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते में जूता, मोजा, बैग, ड्रेस की रकम भेजी जाएगी। करीब 40 हजार नवीन नामांकन भी हुआ है। प्रेरणा पोर्टल पर 10 हजार विद्यार्थियों को आधार विहीन बताया गया है।
विज्ञापन

इसकी सूचना बीएसए कार्यालय को मिली तो आननफानन सभी विद्यार्थियों की सूची निकाली गई। परियोजना कार्यालय ने भी मामले को संज्ञान लिया और तत्काल आधार बनवाकर उसकी सूची कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता व आधार कार्ड के नोडल अधिकारी रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि प्रधानाध्यापकों ने विद्यार्थियों का नवीन नामांकन किया और उसकी सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दी। प्रेरणा पोर्टल पर आधार है की नहीं है इसकी सूचना भी थी।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि नवीन नामाकंन हुए विद्यार्थियों का आधार कार्ड नामांकन के समय नहीं था। अब उनकी सूची निकाली गई है। उसे हर ब्लॉक पर भेज दिया गया है और निर्देश दिए गए हैं कि सूची में शामिल सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनाकर उसकी सूचना प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करते हुए बीएसए कार्यालय को भेजी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें