फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 10 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत ट्रेड दर्जी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को बड़गो स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। इसका उद्घाटन उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत 10 दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे जनपद के नवयुवक, नवयुवतियों को अपने कौशल के विकास में सहायता मिलेगी। साथ ही उनको प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीकी, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ब्राडिंग, मार्केट लिंकेज की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार युक्त बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं सीएम युवा अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना से भी लाभान्वित कराया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सतीश तिवारी, आशीष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, विशाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें