फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में दस लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में दस लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर में तीन दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में सोमवार को पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
नाथनगर गांव निवासी पवन कुमार पुत्र सजन लाल का आरोप है कि शुक्रवार की शाम आठ बजे गांव के ही संतोष अग्रहरी, राकेश वर्मा, मंदीप वर्मा, अमन वर्मा, मनोज अग्रहरी, लल्लू अग्रहरी, प्रमोद अग्रहरी, प्रदीप वर्मा, निखिल अग्रहरी, सत्यम अग्रहरी उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर गोलबंद होकर आरोपियों ने उसके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें और उनके परिवार के लोगों को चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी दुकान के काउंटर का शीशा भी तोड़ दिया। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। इस संबंध में एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि नाथनगर के पवन कुमार की तहरीर पर संतोष अग्रहरि समेत दस लोगों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें